
Nawada: होली में मातम में बदली खुशी, जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत
Zee News
Nawada news: मृतक दिनेश सिंह की पत्नी एवं बहन ने बताया कि होली (Holi 2021) के दिन उनके पति ने शराब पिया था और उसके बाद से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.
Nawada: बिहर में पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद आए दिन अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में शराब पकड़े जाने, शराबियों के द्वारा शराब पीकर हंगामा करना, तो कहीं जहरीली शराब के कारण लोगों की मौत सामने आते रहते हैं. ताजा मामला नवादा से सामने आया है. यहां जहरीली शराब पीने के कारण पिछले 24 घंटों में कई लोगों की मौत हो गई. दरअसल, मामला सदर प्रखंड के गोंदापुर एवं खरीदी भीगा मोहल्ले का है. यहां जहरीली शराब पीने के कारण अलग-अलग इलाकों में कुल 6 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई लोग अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती हैं. हालांकि, इस पूरे घटना की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जहरीली शराब पीने के बाद जैसे-जैसे लोगों की तबीयत खराब होती गई, वैसे-वैसे लोगों को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. यहां से उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण अलग-अलग हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया.More Related News
