
National Voters Day 2022: जानें क्यों कीमती है हर वोट, इतने देशों में अनिवार्य है वोटिंग
Zee News
लोकतंत्र की सफलता शत-प्रतिशत मतदान में ही है. हर एक वोट कीमती है और यह आपके अधिकारों का परिचायक भी है.
नई दिल्ली: 25 जनवरी को प्रत्येक वर्ष मतदान दिवस के रूप में मनाया जाता है. लोकतांत्रिक मूल्यों का सबसे प्रमुख आधार है लोक, लोक अर्थात आम जनता. इस व्यवस्था में आम जनता ही सर्वोच्च स्थान रखता है. ऐसे में कोई भी लोकतांत्रिक व्यवस्था तभी सफल हो सकती है जब राष्ट्र का प्रत्येक व्यक्ति अपना मत दे. लोग शत-प्रतिशत मतदान करें.
इन देशों में वोट नहीं देने पर है सजा का प्रावधान लोकतंत्र की सफलता शत-प्रतिशत मतदान में ही है. हर एक वोट कीमती है और यह आपके अधिकारों का परिचायक भी है. दुनिया में 33 ऐसे देश हैं जहाँ मतदान करना अनिवार्य है. ऑस्ट्रेलिया में किसी भी परिस्थिति में मतदान करना अनिवार्य है. वाजिब वजह नहीं होने पर सरकार द्वारा जुर्माना भी लगाया जा सकता है. वहीं बोलिविया में मतदान नहीं करने पर 3 महीने की वेतन में भी कटौती कर दी जाती है.
