
Narendra Giri Death Case: जो लिखना नहीं जानते वो 7 पन्ने का सुसाइड नोट कैसे लिख सकते हैं, क्यों उठा सवाल
Zee News
Mahant Narendra Giri Death Case: पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट करीब 7 पन्नों का था. जिसमें शिष्य आनंद गिरि (Anand Giri) समेत आद्या तिवारी और संदीप तिवारी का जिक्र था. इस सुसाइड नोट में लिखा था कि वह काफी परेशानी से गुजर रहे थे, इसलिए अपने जीवन को खत्म कर रहे हैं.
प्रयागराज: निरंजनी अखाड़े के महंत और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (Akhada Parishad) के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि (Mahant Narendra Giri) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला लगातार उलझता ही जा रहा है. इस पूरे मामले को लेकर एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं.
सूत्रों के मुताबिक, 'महंत नरेंद्र गिरि को वीडियो के दम पर ब्लैकमेल किया जा रहा था. ब्लैकमेलिंग के मामले में एक स्थानीय नेता भी जांच के दायरे में हैं. जिस नेता की बात हो रही है, वो प्रयागराज का ही बताया जा रहा है. खबरों के मुताबिक इस नेता से पुलिस पूछताछ कर रही है.' एक के बाद एक कई खुलासों से ये मामला और पेचीदा होता जा रहा है. पुलिस ने भले ही आत्महत्या का केस दर्ज किया हो. लेकिन इसकी जांच कई पहलुओं को आधार बनाकर की जा रही है.
