
Narda Sting Operation: ममता की बढ़ेंगी मुश्किलें! CBI की याचिका में CM का नाम शामिल
Zee News
ममता बनर्जी के अलावा याचिका में कानून मंत्री मलय घटक और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का भी नाम शामिल है.
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की मुसीबतों में इजाफा हो सकता है. क्योंकि नारदा स्टिंग ऑपरेशन मामले को बंगाल से बाहर ट्रांसफर करने की मांग वाली अर्जी में सीबीआई ने ममता बनर्जी को भी पक्षकार बनाया है. ममता बनर्जी के अलावा याचिका में कानून मंत्री मलय घटक और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का भी नाम शामिल है. ममता बनर्जी और मलॉय घटक के अलावा सीबीआई ने TMC सांसद और वकील कल्याण बनर्जी को भी पक्षकार बनाया है. गवर्नर जगदीप धनखड़ की मंजूरी के बाद दो मंत्रियों और एक विधायक के साथ पार्टी के पूर्व नेता को सोमवार को गिरफ्तार किया था. जिसके विरोध में ममता बनर्जी छह घंटे तक सीबीआई दफ्तर में धरने पर बैठी रहीं. जबकि उनके समर्थकों ने परिसर को घेरे रखा.More Related News
