
Narayan Rane के बेटे ने फिल्म क्लिप से दिया Shiv Sena को संदेश, 'मिलेगा करारा जवाब'
Zee News
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर दिए गए बयान का विवाद बढ़ता जा रहा है और अब उनके बेटे नितेश राणे (Nitesh Rane) ने एक मूवी क्लिप शेयर कर शिवसेना को करारा संदेश दिया है.
मुंबई: भारत सरकार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर विवादास्पद बयान देने को लेकर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि बाद में फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट बाबासाहेब शेख पाटिल की कोर्ट ने जमानत दे दी. अब इस मामले में राजनीति शुरू हो गई है और नारायण राणे के बेटे नितेश राणे (Nitesh Rane) ने एक मूवी क्लिप शेयर कर शिवसेना को करारा संदेश दिया है. कंकावली विधान सभा सीट से विधायक नितेश राणे (Nitesh Rane) ने फिल्म राजनीति का एक क्लिप (Rajneeti Movie Clip) ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने वीडियो के साथ कोई कैप्शन नहीं दिया है, लेकिन यह वीडियो उनकी ओर से शिवसेना (Shiv Sena) के लिए एक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है. — nitesh rane (@NiteshNRane)More Related News
