
Nandigram: व्हील चेयर पर बैठकर मतदान केंद्र पहुंचीं Mamata, हंगामा हुआ तो राज्यपाल को मिलाया फोन
Zee News
ममता बनर्जी के बूथ पर पहुंचते ही वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद TMC और BJP के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए. हंगामा बढ़ता देख ममता ने राज्यपाल को फोन लगाया और इसकी शिकायत की.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में दूसरे चरण की वोटिंग के बीच गुरुवार को सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) व्हील चेयर पर बैठकर नंदीग्राम (Nandigram) में एक पोलिंग बूध पर पहुंच गईं और मतदान केंद्र का जायजा लिया. Issues flagged a while ago on phone have been imparted to the concerned. इस दौरान ममता ने आरोप लगाया कि बूथ पर वोटिंग सही ढंग से नहीं हो रही है. यहां पहुंचे कुछ बाहरी लोग, स्थानीय लोगों को मतदान नहीं करने दे रहे हैं. इसकी शिकायत ममता ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से भी की. हालांकि ममता यहीं नहीं रुकीं. इसके बाद उन्होंने पोलिंग बूथ से ही बंगाल राज्यपाल को फोन किया और बंगाल में निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की मांग की.More Related News
