
Nalanda Murder: जमीन विवाद में हुई 5 लोगों की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, घायल लोगों का इलाज जारी
Zee News
Nalanda Crime News: पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार लिया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
Nalanda: बिहार के नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में हुई खूनी झड़प में पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसी क्रम में नालंदा के पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ ने गुरुवार को बताया कि छबीलापुर के लोदीपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में 5 लोगों की मौत मामले में मृतक के परिजन के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. दर्ज प्राथमिकी में 16 लोगों को नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार लिया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है.More Related News
