
Nagpur Crime: पत्नी के अवैध संबंध से नाराज पति ने प्रेमी को चाकू से गोदकर मारा, मामले का Video Viral
Zee News
महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) में अवैध संबंध के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. इस वारदात को शहर के नाग नाले (Nag Nala) में अंजाम दिया गया.
मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) में अवैध संबंध के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. इस वारदात को शहर के नाग नाले (Nag Nala) में अंजाम दिया गया. कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवानी नगर परिसर में इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है जिसकी तलाश अब नागपुर पुलिस कर रही है. इस पूरी घटना के सामने आने के बाद कुछ समय पश्चात इस हत्या का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. वहीं स्थानीय पुलिस ने इस वीडियो को वारदात का वीडियो मानने से इनकार कर दिया है. पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच जारी है और जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा.More Related News
