
Mysore Gangrape: मैसूर में मेडिकल छात्रा के साथ गैंगरेप, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
Zee News
कर्नाटक (Karnataka) के मैसूर में एक छात्रा के साथ गैंगरेप (Mysore Gangrape) का मामला सामने आया है, वारदात चामुण्डी हिल्स इलाके में मंगलवार शाम 7 बजे घटी. मैसूर के आवलहल्ली पुलिस स्टेशन में गैंगरेप का केस दर्ज किया गया है.
मैसूर: कर्नाटक (Karnataka) के मैसूर में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही छात्रा से शहर के बाहरी इलाके ललिताद्रीपुरा में कथित तौर पर गैंगरेप (Mysore Gangrape) करने का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक छात्रा मंगलवार को अपने बॉयफ्रेंड के साथ वाहन पर पीछे बैठकर चामुंडा हिल्स की ओर जा रही थी, तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. मैसूर पुलिस (Mysore Police) ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने शुरुआत में उनसे पैसे की मांग की लेकिन जब उन्हें पैसे नहीं मिले तो पीड़िता के दोस्त पर हमला किया और लड़की को खींचकर क्राइम स्पॉट पर ले गए. फिलहाल पीड़िता अस्पताल और उसका दोस्त अस्पताल में भर्ती है. उसकी शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है. मैसूर के पुलिस आयुक्त डॉ. चंद्रगुप्त ने घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने मामले की जांच के लिए कई टीम गठित की हैं.More Related News
