
Myanmar coup: सेना की हिंसक कार्रवाई, 100 से ज़्यादा लोगों की मौत
Zee News
पड़ोसी मुल्क म्यांमार में शनिवार को 'ऑर्म्ड फ़ोर्सेज़ डे' के मौके पर सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच ज़बर्दस्त झड़पें हुई हैं जिसके नतीजे में 100 से ज़्यादा प्रदर्शनकारी मारे गए हैं, इन मारे गए लोगों में बच्चे भी शामिल हैं.
म्यांमार: लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे म्यांमार (Myanmar) में शनिवार का दिन सबसे ख़ूनी हिंसा का दिन रहा. 'ऑर्म्ड फ़ोर्सेज़ डे' (Myanmar Armed Forces Day) के मौके पर म्यांमार सेना (Myanmar forces) की हिंसक कार्रवाई में कम से कम अब तक 114 लोग मारे जा चुके हैं. सेना की तरफ से यह कार्रवाई मुल्क के कई इलाकों में की गई. देश के करीब 40 कस्बों और शहरों में सेना की तरफ से ज़बर्दस्त कार्रवाई की गई. रिपोर्ट के मुताबिक, म्यांमार में मेइखतिला के आवासीय इलाके में गोलीबारी की गई. बताया जा रहा है कि सेना की इस हिंसा में करीब 20 नाबालिग बच्चे भी मारे गए हैं.More Related News
