
Myanmar: फौजी तैय्यारा हुआ क्रैश, 12 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Zee News
स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन काउंसिल इंफॉर्मेशन टीम के रुक्न मेजर जनरल जॉ मिन टुन (General Zaw Min Tun) ने बताया कि तैय्यारे में 16 लोग सवार थे. उनके के मुताबिक मकामी वक्त के मुताबिक, ये हादसा 08:00 बजे पेश आया.
यांगून: म्यांमार (Myanmar) में गुरुवार को एक फौजी तैय्यारा क्रैश (Military Plane Crash) हो गया, जिसके नतीजे में कई सीनियर ऑफिसर समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई. मकामी मीडिया की रिपोर्स के मुताबिक, म्यांमार के मांडले इलाके में प्यिन ऊ ल्विन (Pyin Oo Lwin) में एक बिजली और इस्पात प्लांट के बीच 16 सीटों वाला विमान क्रैश हो गया. इस हादसे की खबर मिलते ही सिक्योरिटी फोर्सेज मौके पर पहुंच गए. रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में कई सीनियर फौजी ऑफिसर की भी मौत हुई है, जो हादसे के वक्त इसमें सवार थे. फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है. मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में चार लोग बुरी तरह जख्मी भी हुए हैं. घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.More Related News
