
Muzaffarpur: महिला ने दिखाई हिम्मत, पिस्टल छिन अपराधियों के उड़ाए होश
Zee News
Muzaffarpur Samachar: महिला ने हिम्मत दिखाते हुए अपने पति के साथ मिलकर अपराधियों से उनकी पिस्टल छिन ली.
Muzaffarpur: जिले में अपराधियों के बुलंद हौसले पर एक महिला ने पानी फेर दिया. दरअसल, मामला काजीमोहदमदपुर थाना क्षेत्र के आमगोला पुल के पास का है यहां महिला अपने पति के साथ स्कूटी सीख रही थी. तभी यहां बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर महिला से सोने का चेन छीनने का प्रयास किया. इसी क्रम में महिला ने हिम्मत दिखाते हुए अपने पति के साथ मिलकर अपराधियों से उनकी पिस्टल छिन ली. वहीं, महिला के इस कदम से अपराधी भी हैरत में पड़ गए. जब तक अपराधी महिला से भिड़ते तब तक वहां कई लोग पहुंचने लगे और इसके बाद अपराधी अपना हथियार को छोड़ फरार हो गए.More Related News
