
Muzaffarpur: कलयुगी माता-पिता की करतूत, पड़ोस के लड़के से करती थी प्रेम तो उतारा मौत के घाट
Zee News
Muzaffarpur Crime News: लड़की के माता-पिता पर ही बेटी की हत्या कर शव को तालाब में फेकने की बात का खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए मारी गई लड़की के माता-पिता को हिरासत में ले लिया है.
Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है. यहां नाबालिग बेटी का प्यार करना माता-पिता को इतना नागवार गुजरा कि बेटी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी अभिभावक बेटी को बगीचे में बहला-फुसलाकर ले गए. फिर वहां चाकू से इतने वार किए कि लड़की की मौत हो गई. इसके बाद शव को कार में रखकर कुढ़नी के चंद्रहट्टी मन में जाकर फेंक दिया. कलियुगी माता-पिता की इस करतूत का पर्दाफाश तब हुआ जब खुद उन्होंने बेटी के अगवा हो जाने का केस थाने में दर्ज करवाया. पुलिस ने जांच कर इस केस का खुलासा किया है. जिसमे लड़की के माता-पिता पर ही बेटी की हत्या कर शव को तालाब में फेकने की बात का खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए मारी गई लड़की के माता-पिता को हिरासत में ले लिया है.More Related News
