
Murder Mystery: जब जज ने Sherlock Holmes की फेमस लाइन कही-'आप देखते हैं लेकिन ध्यान नहीं देते'
Zee News
मर्डर केस में राजस्थान हाई कोर्ट से उम्रकैद की सजा मिलने पर आरोपी ने सुप्रीम कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई. जब SC ने मामले की सुनवाई की तो जज ने शरलॉक होम्स का जिक्र करते हुए कहा- 'आप देखते हैं लेकिन ध्यान नहीं देते' और याचिका को रद्द कर दिया.
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने शरलॉक होम्स के कथन ‘आप देखते हैं लेकिन ध्यान नहीं देते’ का हवाला देते हुए हत्या के मामले (Murder Case) में एक व्यक्ति को दोषी ठहराए जाने और उम्रकैद की सजा के खिलाफ अपील को खारिज कर दिया. अदालत ने एमिकस क्यूरी की इस दलील को खारिज कर दिया कि चार चश्मदीद गवाहों के लिए रात में हत्या करने वाले व्यक्ति का चेहरा देखना संभव नहीं था. जस्टिस आर.एफ. नरीमन, जस्टिस के.एम. जोसेफ और जस्टिस बी.आर गवई की पीठ ने सोमवार को अपने आदेश में कहा, 'हमें हाई कोर्ट द्वारा पारित आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं लगता है. इसके अनुसार विशेष अनुमति याचिका खारिज की जाती है.'More Related News
