
Murder: 3 साल के मासूम की हत्या, पूर्व सीएम कमलनाथ ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
Zee News
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुंदी पहुंच मृतक अक्षांश के परिजनों से मुलाकात की. 20 अक्टूबर को 3 साल के मासूम अक्षांश की हत्या हो गई थी. मामले में अभी तक हत्या के कारणों का पता साफ पता नहीं चला है और ना ही हत्यारों का कोई सुराग पुलिस के मिला है.
प्रमोद सिन्हा/खंडवा: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुंदी पहुंच मृतक अक्षांश के परिजनों से मुलाकात की. 20 अक्टूबर को 3 साल के मासूम अक्षांश की हत्या हो गई थी. मामले में अभी तक हत्या के कारणों का पता साफ पता नहीं चला है और ना ही हत्यारों का कोई सुराग पुलिस के मिला है. हत्याकांड में पुलिस आपसी रजिंश के एंगल से जांच कर रही है. परिवार की तरफ से बताया गया है कि उनका पड़ोसी से विवाद चलता रहता था. इस कारण पड़ोसी से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस आशंका जता रही है कि ये हत्या का कारण हो सकता है.
हर संभव मदद का आश्वासन मृतक अक्षांश के परिजनों से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, अरुण यादव और कई कांग्रेसी नेता उनके घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. इस दौरान कमलनाथ ने परिजनों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और हत्यारों को जल्द पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन से बात करने का भी भरोसा दिलाया.
