
Munger: चार पहिया वाहन से 10 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, गाड़ी छोड़ मौके से फरार चालक
Zee News
Munger Samachar: धरहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मानगढ़ सिंधिया मुख्य पद के पास एक सफेद रंग के वाहन से तलाशी के दौरान 329 विदेशी शराब की बोतलों को बरामद किया है
Munger: बिहार के मुंगेर में धरहरा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक चार पहिया वाहन से 10 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद किया है. घटना धरहरा थाना क्षेत्र मानगढ़ सिंघीया पथ की बताई जा रही है. हालांकि, पुलिस को देखकर चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, धरहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मानगढ़ सिंधिया मुख्य पद के पास एक सफेद रंग के वाहन से तलाशी के दौरान 329 विदेशी शराब की बोतलों को बरामद किया है. पुलिस गाड़ी की नंबर प्लेट के आधार पर गाड़ी के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है. साथ ही पता लगाया जा रहा है कि इन बोतलों की डिलीवरी कहां होने वाली थी और घटना में कौन-कौन शामिल हैं.More Related News
