
Mumbai Police ने मास्क को लेकर जागरुकता के लिए दिखाई गजब की क्रिएटिविटी, देखें क्या है खास
Zee News
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (Coronavirus in Maharashtra) के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने मास्क लगाने को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए अनोखा कदम उठाया है.
मुंबई: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा खराब हालात महाराष्ट्र में हैं. फरवरी और मार्च में कोविड-19 (Covid-19) के दैनिक मामले और मौत के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जो अब डराने लगी है. कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लोगों को भीड़भाड़ में जाने से बचने और मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है. इस बीच मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने मास्क लगाने को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए अनोखा कदम उठाया है. Wear your mask properly to 'Khamosh' the virus! मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने मास्क की अहमियत को लेकर क्रिएटिविट पोस्ट किया है और ग्राफिक में फिल्मी गाने का इस्तेमाल किया है. मुंबई पुलिस ने अपने पोस्ट में मनीषा कोइराला की फिल्म 'खामोशी' का हिट गाना 'आज मैं ऊपर' का सहारा लिया और कोरोना वायरस (Coronavirus) को कहते दिखाया 'आज मैं ऊपर, क्योंकि मास्क है नीचे.'More Related News
