
Mumbai: NCB ने Supplier Shadab Batata को किया अरेस्ट, 2 करोड़ की Drugs बरामद
Zee News
Narcotics Control Bureau के सूत्रों के मुताबिक, फारुख बटाटा का बेटा शादाब बॉलीवुड की पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई किया करता था. मुंबई में विदेश से आने वाली ड्रग्स का सबसे बड़ा सप्लायर फारुख बटाटा ही है.
मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) को बड़ी कामयाबी मिली है. NCB ने कार्रवाई करते हुए मुंबई के सबसे बड़े ड्रग्स सप्लायर फारुख बटाटा के बेटे शादाब बटाटा को बीती रात करीब 2 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया. NCB ने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात मुंबई के लोखंडवाला, वर्सोवा और मीरा रोड इलाके में छापेमारी की कार्रवाई की. इस छापेमारी में NCB ने कई लक्सरी कार बरामद कीं. सभी कार सीज कर ली गई हैं.More Related News
