)
Mumbai Local Train: रात में करते हैं मुंबई की लोकल में सफर तो 'Batman' से रहें सावधान, जानें- क्या है मामला?
Zee News
Mumbai Local Train Batman: मुंबई की लोकल ट्रेनों में रात 8 बजे के बाद बिना टिकट यात्रियों की संख्या बढ़ गई है. इसलिए, पश्चिम रेलवे ने रात के दौरान लोकल ट्रेनों के अंदर और स्टेशनों पर टिकट चेक करने के लिए बैटमैन स्क्वाड का गठन किया है.
Mumbai Local Train Batman: पश्चिमी रेलवे के मुंबई डिवीजन द्वारा एक बैटमैन स्क्वाड को तैयार किया गया है. ये नई टीम रात के दौरान लोकल ट्रेनों के अंदर और स्टेशनों पर रैंडम टिकट चेक करने के लिए बनाई गई है. यह एक नई पहल है. दरअसल, रेलवे अधिकारियों को पता चला कि सैकड़ों लोग बिना टिकट यात्री रात 8 बजे के बाद लोकल ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं. तो ऐसे में उन लोगों के पीछे बैटमैन को लगाया गया है.
More Related News
