
Mumbai Airport पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा, Adani Group का साइन बोर्ड भी तोड़ा
Zee News
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Mumbai International Airport) पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया है और अडानी ग्रुप (Adani Group) के बोर्ड को हटा दिया.
मुंबई: शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Mumbai International Airport) पर जमकर हंगामा किया है और तोड़फोड़ की है. गौतम अडानी के अडानी ग्रुप (Adani Group) को मुंबई एयरपोर्ट का प्रबंधन मिलने के बाद अडानी नाम को बोर्ड लगाया जाना था, लेकिन शिवसैनिकों ने विरोध करते हुए बोर्ड हटा दिया. मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) के कलिना इलाके के वीआईपी गेट पर अडानी एअरपोर्ट नाम का बोर्ड लगाया गया था. बोर्ड पर छत्रपती शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) का नाम ना होने के कारण शिवसैनिक नाराज थे.More Related News
