
Mumbai में महिला से 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड
Zee News
इस प्रकरण में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक महिला के साथ 'निर्भया' जैसी दरिंदगी का मामला सामने आया है. महिला की उम्र 30 साल है, जिसे इलाज के लिए राजवाड़ी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर्स के मुताबिक, महिला के इंटरनल पार्ट्स में इंजरी है और आरोपी द्वारा रॉड डाले जाने का शक है. फिलहाल महिला का ऑपरेशन किया गया है, लेकिन हालत अभी भी गंभीर बनी गई है. वहीं इस प्रकरण में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अभी तक एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया जा चुका है.More Related News
