
Mumbai में पुलिसकर्मी की फिल्मी Style में हत्या, एक महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा
Zee News
मृतक पुलिसकर्मी की पत्नी को हत्या का संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दूसरे एंगल से मामले की जांच शुरू की और मामले का खुलासा किया.
मुंबई: पिछले महीने नवी मुंबई ( Navi Mumbai) के पनवेल (Panvel) में एक हिट एंड रन (Hit and Run) की घटना में मारे गए 54 वर्षीय पुलिसकर्मी की हत्या के आरोप में एक महिला कांस्टेबल और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी महिला कांस्टेबल ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया. इसके साथ ही इस घटना को एक्सीडेंट दिखाने की भी कोशिश की. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार 15 अगस्त की रात पनवेल रेलवे स्टेशन के पास एक नैनो कार की चपेट में आने से पुलिस कांस्टेबल शिवाजी एम सनप की मौत हो गई. इस मामले में बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल की पत्नी को कुछ गड़बड़ लगा, जिसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से तहकीकात शुरू की और आखिरकार मुंबई के नेहरू नगर पुलिस स्टेशन में सनप की सहयोगी कांस्टेबल शीतल पानसरे (29) और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया.More Related News
