
Mumbai में 'निर्भया कांड' से गुस्से में देश, महाराष्ट्र के पूर्व CM ने की ये मांग
Zee News
Devendra Fadnavis On Mumbai Rape Victim: देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ऐसे मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए. आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (Mumbai Rape) में एक 30 साल की महिला के साथ दिल्ली की 'निर्भया' जैसी हैवानियत होने के बाद देश गुस्से में है. हॉस्पिटल में भर्ती होने के करीब 33 घंटे बाद आज (शनिवार को) रेप पीड़िता ने दम तोड़ दिया. ऑपरेशन करने के बाद भी महिला की जान नहीं बचाई जा सकी. उसका काफी खून बह चुका था. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि ये जिस प्रकार की घटना है मानवता पर कालिख पोतने वाली है. निर्भया कांड को याद दिलाने वाली घटना है. ऐसे आरोपी का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर फांसी की सजा देने की मांग करेंगे. इधर रेप की घटनाएं बहुत बढ़ी हैं. चीफ जस्टिस से मांग करके इस तरह की घटनाओं का फास्ट ट्रैक कोर्ट से जल्दी निपटारा करवाने की जरूरत है.More Related News
