
Mumbai के मॉल में आग लगने का मामला, 6 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या का केस
Zee News
Bhandup Fire Incident: मुंबई के भांडुप इलाके में ड्रीम्स मॉल इमारत में गुरुवार आधी रात के कुछ देर बाद आग लग गई. आग एक दुकान में लगी और चार मंजिला मॉल की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित सनराइज अस्पताल तक फैल गई. इस घटना में अस्पताल में भर्ती 9 मरीजों की मौत हो गई.
मुंबई: महानगर पुलिस ने भांडुप इलाके के एक मॉल में आग (Bhandup Fire Incident) लगने की घटना के सिलसिले में 6 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है. गुरुवार आधी रात को लगी भीषण आग में यहां एक अस्पताल में इलाजरत कोरोना वायरस (Coronavirus) के 9 मरीजों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) के प्रमोटर राकेश वधावन और उनके बेटे व मॉल के निदेशकों में से एक सारंग वधावन का नाम भी एफआईआर में है. अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को भांडुप थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें ड्रीम्स मॉल और सनराइज अस्पताल के प्रबंधकों के नाम भी शामिल हैं.More Related News
