
Mumbai: करप्शन केस में फंसे पूर्व कमिश्नर Param Bir Singh, इंस्पेक्टर Bhimrao Ghadge ने दर्ज कराई FIR
Zee News
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर रहे कानूनी झमेले में फंस गए हैं. उन पर एक पुलिस इंस्पेक्टर ने तैनाती में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है.
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने वाले मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) अब मुश्किलों में फंसते दिखाई दे रहे हैं. राज्य के एक पुलिस इंस्पेक्टर की शिकायत पर अकोला जिले की पुलिस ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है. इस एफआईआर को अब जांच के लिए ठाणे (Thane) पुलिस को रैफर किया गया है. अकोला जिले में दर्ज हुई इस एफआईआर में परमबीर सिंह (Param Bir Singh) और DCP पराग मनेरे समेत 26 के नाम दर्ज हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं. इनमें आपराधिक षडयंत्र रचने, सबूतों को खत्म करने और एससी-एसटी का उत्पीड़न करने के आरोप शामिल हैं. ये रिपोर्ट पुलिस इंस्पेक्टर भीमराव घाडगे (Bhimrao Ghadge) ने दर्ज करवाई है.More Related News
