
Mumbai: अस्पताल में भर्ती मरीज की आंख चूहे ने कुतरी, Shiv Sena-BJP में छिड़ा सियासी विवाद
Zee News
महराष्ट्र की राजधानी मुंबई से अस्पताल की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है जहां एक मरीज की आंख चूहे ने कुतर डाली.
मुंबई: महराष्ट्र की राजधानी मुंबई से अस्पताल की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है जहां एक मरीज की आंख चूहे ने कुतर डाली. अब परिजनों के आरोप के बाद बीएमसी मेयर ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं जबकि अस्पताल इसे एक छोटी सी घटना बता रहा है. दरअसल बीएमसी के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती एक मरीज के परिजनों ने इसकी शिकायत की है. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती उनके मरीज की आंख से पास के हिस्से को चूहा कुतर गया लेकिन स्टाफ ने इस पर कोई ध्यान ही नहीं दिया. घाटकोपर इलाके में स्थित अस्पताल में हुई चौंकने वाली घटना में वहां के स्टाफ की बेशर्मी भी सामने आई है.More Related News
