)
Mukhtar Ansari Death: जब सेना की LMG खरीदने के लिए बेताब था मुख्तार अंसारी, 1 करोड़ रुपये में डील की थी पक्की
Zee News
Mukhtar Ansari LMG case: गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की बीते गुरुवार 28 मार्च को शाम करीब 8 बजे दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है. मुख्तार अंसारी बांदा जेल में अपने गुनाहों की सजा काट रहा था. आइए जानते हैं मुख्तार अंसारी का वो कांड जिसके कारण उस समय की तत्कालीन सरकार के हिल गई थी.
नई दिल्ली,Mukhtar Ansari Death: गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की बीते गुरुवार 28 मार्च को शाम करीब 8 बजे दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है. मुख्तार अंसारी बांदा जेल में अपने गुनाहों की सजा काट रहा था. उस पर हत्या से लेकर धोखाधड़ी, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट समेत अपहरण जैसे अलग अलग गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे. मुख्तार की बांदा जेल में अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके चलते उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई. आज हम आपको बताते हैं मुख्तार के उस केस के बारे में जिसके कारण उस समय की सपा सरकार यानी कि मुकयम सिंह यादव तक हिल गए थे. पढ़िए खबर विस्तार से...
