MS Dhoni की मृतक गर्लफ्रेंड Priyanka Jha के साथ तस्वीर हुई वायरल, जानिए फोटो का सच
Zee News
सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका झा की तस्वीर वायरल हो रही है. हालांकि पता चला है कि ये फोटो धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की है.
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आज 40 साल के हो गए हैं. इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ फाफी वक्त बिताते हैं. हालांकि भारत का ये दिग्गज क्रिकेटर अपनी जिंदगी का एक अहम हिस्सा खो चुका है, जिसके बारे में उनकी बायोपिक 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में भी जिक्र किया गया है. दरअसल, साक्षी से शादी करने से पहले धोनी (MS Dhoni) की जिंदगी में एक लड़की थी, जिससे माही बहुत प्यार करते थे, लेकिन किस्मत ने दोनों को जुदा कर दिया.More Related News