
MP: MBBS में पढ़ाया जाएगा 'हिंदुत्व' का पाठ, शिक्षा मंत्री बोले- इससे अच्छे डॉक्टर होंगे तैयार
Zee News
सारंग ने कहा, 'राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के मुताबिक, नैतिक मूल्यों को MBBS के प्रथम वर्ष में आधारित पाठ्यक्रम का हिस्सा होना चाहिए. इसलिए हमने छात्रों के चरित्र के निर्माण के लिए इन महान हस्तियों को शामिल करने के बारे में सोचा.'
भोपाल: मध्य प्रदेश (MP) के शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Vishvas Sarang) ने रविवार को कहा कि प्रदेश में एमबीबीएस स्टूडेंट्स को फर्स्ट ईयर के आधारित सिलेबस के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक केबी हेडगेवार, भारतीय जनसंघ के नेता दीनदयाल उपाध्याय, स्वामी विवेकानंद और बीआर आंबेडकर के सिद्धांतों और जीवन दर्शन के बारे में पढ़ाया जाएगा. सारंग ने कहा, 'इस पहल का उद्देश्य MBBS के छात्रों को सामाजिक और नैतिक मूल्य सिखाना है. हेडगेवार, उपाध्याय, स्वामी विवेकानंद संघ के हिंदुत्व पंथ का हिस्सा हैं, जो सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वैचारिक एवं राजनीतिक परामर्शदाता के रूप में माने जाते हैं. एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट आयुर्वेद के जनक महर्षि चरक और शल्य चिकित्सा के जनक के रूप में जाने जाने वाले भारत के महान चिकित्साशास्त्री ऋषि सुश्रुत के बारे में भी पढ़ेंगे.More Related News
