
MP: सरकारी स्कूल में चल रही थी आटा चक्की, अचानक दौरे पर पहुंचे अधिकारी
Zee News
MP के शिवपुरी जिले में एक सरकारी स्कूल में कई महीनों से आटा चक्की चल रही थी. तभी अचानक अधिकारी मौके पर पहुंच गईं और स्कूल में कोई टीचर या स्टूडेंट नहीं मिला. इसके बाद कार्यवाही की गई.
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सरकारी प्राथमिक विद्यालय पटपुरा में पढ़ाई होने की जगह गांव के एक दबंग व्यक्ति की आटा चक्की चलती हुई मिली है. यहां पर नौकरी कर रहे शिक्षक और पढ़ने वाले सभी छात्र स्कूल से गायब पाए गए. यह मामला तब सामने आया जब मंगलवार को शिवपुरी जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर इस विद्यालय में जिला शिक्षा विभाग की योजना अधिकारी रोहिणी अवस्थी अचानक ही निरीक्षण करने पहुंच गईं.
इस मामले पर स्कूल शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिवपुरी (Shivpuri) जिलाधिकारी अक्षय कुमार सिंह (Akshay Kumar Singh) ने प्राथमिक विद्यालय पटपुरा के टीचर श्रीनिवास भार्गव को गुरुवार को निलंबित कर दिया है.
