
MP रामदास आठवले ने राज्यसभा में किया कविता पाठ, मच गया बवाल
Zee News
संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन बुध को 127वें संविधान संशोधन विधेयक पर राज्यसभा में चर्चा के वक्त रामदास आठवले ने विपक्ष पर कविता के जरिए तंज कसा, जिसके बाद हंगामा मच गया.
नई दिल्लीः संसद के मानसून सत्रा के दौरान बुधवार को राज्यों को ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण की सूची का अधिकार देने वाले 127वें संविधान संशोधन विधेयक पर राज्यसभा में चर्चा के वक्त रामदास आठवले के भाषण पर हंगामा मच गया. संसद में अपनी तंजिया कविताओं के लिए मशहूर रामदास आठवले ने एक बार फिर से अपने ही अंदाज में हिजबे मुखालिफ जमातों पर हमला बोला. रिपब्लिकन पार्टी के नेता रामदास आठवले ने कविता के जरिए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी इस बिल के जरिए बड़ा मास्टरस्ट्रोक चल रहे हैं और वह 2024 के आम चुनाव में दोबारा सत्ता में वापसी पर मुल्क के प्रधानमंत्री बनेंगे. इस दौरान रामदास आठवले ने विपक्ष पर भी कविता के जरिए तंज कसा. ’’हम कांग्रेस को कहेंगे हाय-हाय’’ आठवले ने कहा, ’’मेरा बहुत ही आनंदित है मन, क्योंकि पास हो रहा है 127वां संशोधन. बहुत खुश हो जाएंगे अब ओबीसी जन, आ गया है अब वह क्षण.’’ इसके आगे उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के एक बार फिर से सत्ता में आने की पेशनगोई करते हुए कहा, ’’जो करती है कांग्रेस और विपक्षी दलों पर वार, वह है मोदी सरकार.’’ 2024 में मोदी जी के लिए खुल जाएगा सत्ता का द्वार.’’ आगे उन्होंने कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा, ’’विरोधी दल रोज बोल रहे हैं हाय-हाय, पर मोदी जी दे रहे हैं सबको सामाजिक न्याय.’’ जनता आपको 2024 में कह देगी बाय-बाय, फिर हम कांग्रेस को कहेंगे हाय-हाय.’’More Related News
