
MP में INDIA गठबंधन पर बरसे पीएम मोदी, कहा- 'सनातन को टारगेट कर रहे, तहस-नहस करना चाह रहे'
Zee News
PM Modi in MP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के बीना में विपक्षी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग सनातन को टारगेट कर रहे हैं. सनातन परंपरा को समाप्त करने की सोच रहे हैं.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के बीना में गुरुवार को 50,800 करोड़ की का शिलान्यास किया. इनमें पेट्रो केमिकल प्लांट की आधारशिला भी रखी गई. रिफाइनरी से करीब 3 किमी दूर हड़कलखाती गांव में पीएम ने सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सनातन धर्म पर चल रहे विवाद पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, 'घमंडिया गठबंधन सनातन को समाप्त करना चाह रहा है. गांधी जी के आखिरी शब्द थे- हे राम.वे जीवन भर सनातन के पक्ष में रहे.'
More Related News
