
MP में मंत्री परिषद की बैठक में फैसलाः जनजाति समुदाय को सौंपेंगे अहम जिम्मेदारी, गरीबों को दिलाएंगे रोजगार
Zee News
बैठक में कई मंत्री उपस्थित थे, बैठक के बाद निष्कर्ष निकला कि ट्रायबल क्षेत्र में आदिवासी समुदाय को ही मुर्गी पालन का काम दिया जाना चाहिए.
भोपालः मध्य प्रदेश में गरीब कल्याण के लिए मंत्रालय समूह ने मंगलवार को विशेष बैठक आयोजित की. गरीबों एवं बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाना और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना ही गरीब कल्याण समूह की मीटिंग का मुख्य उद्देश्य रहा. बैठक में पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने कहा कि जनजाति के बेरोजगार युवाओं को ही पशुपालन से जोड़ा जाएगा. आदिवासी समुदाय को सौंपा जाए ये काम बैठक में कई मंत्री उपस्थित थे, बैठक के बाद निष्कर्ष निकला कि ट्रायबल क्षेत्र में आदिवासी समुदाय को ही मुर्गी पालन का काम दिया जाना चाहिए. नंदीशाला योजना के विस्तार से देशी दुधारू पशु पालन से युवा वर्ग को जोड़ा जाना चाहिए. बकरी एवं मुर्गी पालन क्षेत्र में भी जनजाति वर्ग के युवाओं को जोड़ा जाना चाहिए.More Related News
