
MP: महिला ने पति का शव सेप्टिक टैंक में छिपाकर देवर से बनाए अवैध संबंध, फिर उसको भी मार डाला
Zee News
Woman Killed Husband And Brother In Law: देवर के उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध थे. जब महिला के पति को इसका पता चला तो उसने विरोध किया. इससे महिला नाराज हो गई और अपने देवर के साथ मिलकर अपने पति को मार डाला.
आकाश, भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ है. भोपाल में एक महिला ने पहले देवर के साथ मिलकर अपने पति को मारा, फिर जब उसकी अपने देवर से भी नहीं बनी तो उसने उसको भी मौत के घाट उतार दिया. बता दें कि भोपाल के कोलार थाना इलाके में दो दिन पहले एक शव बरामद किया गया था, जिसको सुअर खा रहे थे. फिर पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक की भाभी ने ही उसकी कथित रूप से हत्या की थी.More Related News
