
MP के Vidisha में Kumbh से लौटे 83 श्रद्धालुओं में से 60 Corona Positive, 22 के बारे में नहीं कोई खबर
Zee News
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा (Vidisha) में कुंभ (Kumbh) से लौटे 83 श्रद्धालुओं में से 60 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इनमें से 22 के बारे में प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है.
भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा (Vidisha) में कुंभ (Kumbh) से लौटे 83 श्रद्धालुओं में से 60 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इनमें से 22 के बारे में प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है. एक साथ 60 लोगों के कोरोना (Coronavirus) संक्रमित होने की खबर ने स्थानीय सरकार के साथ-साथ उन सभी राज्यों को भी चिंता में डाल दिया है, जहां के श्रद्धालुओं ने कुंभ में हिस्सा लिया है. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पहले से ही कोरोना ने कहर बरपाया हुआ है. प्रशासन के अनुसार, यह मामला विदिशा जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर स्थित ग्यारसपुर का है. 83 तीर्थयात्री तीन अलग-अलग बसों में 11 से 15 अप्रैल के बीच हरिद्वार (Haridwar) के लिए रवाना हुए थे. वापसी पर जब इनका टेस्ट कराया गया, तो 60 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई. 83 में से 22 के बारे में प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है. अधिकारी उनका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.More Related News
