
MP के इस जिले में तालाब में मिला अधेड़ का शव, परिवार ने लगाया गंभीर आरोप
Zee News
छतरपुर जिले में एक अधेड़ का शव तालाब में मिला है. मृतक की पहचान सांदनी बसारी के करण सिंह के रूप मे हुई है और उसकी उम्र लगभग 50 साल बताई जा रही है.मृतक के परिजनों का कहना है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंका है
हरीष गुप्ता/छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक अधेड़ का शव तालाब में मिला. मृतक की पहचान सांदनी बसारी के करण सिंह के रूप मे हुई है और उसकी उम्र लगभग 50 साल बताई जा रही है. करण सिंह का शव मऊसहानियां के तालाब में पड़ा मिला है.सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकला गया. पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा.
मृतक के परिजनों का कहना है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंका है. पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक की टीम बुलवाकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा.
