
MP उपचुनाव 2021! कृषि मंत्री पहुंचे खरगोन, कार्यकर्ताओं को दिलाई शपथ, कांग्रेस को बताया धोखेबाज
Zee News
MP By Election 2021: खंडवा सीट पर उपचुनाव की तैयारियों के लिए कृषि मंत्री कमल पटेल ने खरगोन जिले की दो विधानसभा सीटों का दौरा किया. यहां उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कमल खिलवाने की शपथ दिलवाई.
राकेश जायसवाल/खरगोनः मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने रविवार को खरगोन जिले में अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली. बड़वाह व बेड़ियां में हुई बैठक में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कमल खिलाने का संकल्प दिलाया. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाए कि कांग्रेस ने धोखा देकर मध्य प्रदेश में सरकार बनाई थी.
कमल खिलाने का दिलाया संकल्प कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि खंडवा लोकसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने भी इलाकेवार कार्यों को सौंप दिया है. खंडवा लोकसभा से खरगोन जिले की बड़वाह एवं भीकनगांव विधानसभा भी जुड़ी हुई हैं. इस पर बीजेपी ने खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के कृषि मंत्री को जिम्मेदारी सौंपी है. यहां कृषि मंत्री ने सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को फिर से कमल खिलाने का संकल्प दिलाया.
