
MP उपचुनाव: 'वेट एंड वॉच' की रणनीति अपनाएगी कांग्रेस, चुनाव आयोग से की इन जिलों के कलेक्टर बदलने की मांग
Zee News
कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया ने चुनाव आयोग में कलेक्टर निवाड़ी और कलेक्टर टीकमगढ़ की शिकायत कर उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है.
भोपालः मध्य प्रदेश में चुनाव आयोग ने उप चुनाव का ऐलान कर दिया. इनमें तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं. दोनों ही पार्टियों ने अब तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की, वहीं कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को लेकर 2 अक्टूबर को बड़ी बैठक करने जा रहा है. कांग्रेस ने साथ ही चुनाव आयोग में निवाड़ी और टीकमगढ़ कलेक्टर को हटाने की मांग की है.
2 अक्टूबर को होगी कांग्रेस की बैठक उपचुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर प्रदेश कांग्रेस चीफ कमलनाथ, उपचुनाव प्रभारी और संगठन पदाधिकारियों के बीच बैठक होगी. 2 अक्टूबर को आयोजित यह बैठक कमलनाथ के निवास पर ही होगी. उप चुनाव की रणनीति समेत पार्टी के तीसरे सर्वे में आए संभावित प्रत्याशियों के नामों पर मंथन भी होगा. पार्टी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा में वेट एंड वॉच रणनीति बना सकती है, यानी बीजेपी उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद ही कांग्रेस अपने प्रत्याशियों का नाम उजागर करेगी.
