
Moradabad: तहखाने में बन रही नकली Liquor से निकली जहरीली गैस, बाप-बेटों समेत 4 की मौत
Zee News
राजपुर केसरिया निवासी राजेंद्र की गांव में ही सीमेंट की दुकान थी. पुलिस ने उसके नए बन रहे मकान से देर रात करीब ढाई बजे चार लाशें बाहर निकलवाने की पुष्टि की है. इनमें राजेंद्र, उनके दो बेटों हरकेश, प्रीतम और एक रिश्तेदार का बेटा रमेश बताया जा रहा है.
मुरादाबाद: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले (Moradabad) के डिलारी थानाक्षेत्र स्थित राजपुर केसरिया गांव में मातम पसरा है. यहां एक घर के तहखाने से पिता और उसके बेटों समेत 4 लाशें मिलने से सनसनी फैल गई. परिवार के बाकी लोगों और पड़ोसियों की चीख-पुकार के मंजर से वहां मौजूद लोगों का दिल बैठा जा रहा था. अफसोस जताने पहुंचे गांव वालों और रिश्तेदारों ने जब परिवार में बचे लोगों से बात की तो हैरान करने वाली सच्चाई का खुलासा हुआ. परिवार की महिलाओं की मानें तो उन्हें इस नए मकान के भीतर बने तहखाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. डिलारी पुलिस के मुताबिक 4 लोगों की मौत का गवाब बना ये निर्माणाधीन मकान मारे गए राजेंद्र के पुराने मकान से काफी दूर था. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि वो रात 12 बजे तक ये नहीं जान पाए थे कि आखिर ये सब कैसे और क्यों हो गया. उसी दौरान जब भारी पुलिस फोर्स के साथ डिलारी थानाध्यक्ष वहां पहुंचे तब जाकर वहां मौजूद भीड़ पीछे हटी.More Related News
