
Moradabad: कॉलोनी में 81 परिवारों ने लगाए 'मकान बिकाऊ' के पोस्टर, जानें पूरा मामला
Zee News
मुरादाबाद (Moradabad) की इस कॉलोनी के लोगों को आगे चलकर माहौल बिगड़ने का डर सता रहा है. यही वजह है कि अब वे इस कॉलोनी से पलायन करना चाहते हैं. उनका आरोप है कि यहां रहने वाली महिलाओं का सड़क पर चलना तक मुश्किल हो चुका है.
मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद स्थित लाजपत नगर की शिव मंदिर कॉलोनी दो दिन से सुर्खियों में है. कॉलोनी में रहने वाले लोग परेशान हैं और उनके मन में डर भी है. इस कॉलोनी के रहने वाले 81 परिवार सामूहिक पलायन की बात कर रहे हैं. कॉलोनी के दोनों गेट पर सामूहिक पलायन और मकान बिकाऊ के पोस्टर लगे हैं. आखिर इस परेशानी की वजह क्या है? यहां आपको हर घर के बाहर मकान बिकाऊ होने के पोस्टर लगे दिख जाएंगे. इस कॉलोनी में रहने वाले लोग सालों से यहां रह रहे हैं और तिनका-तिनका जोड़ कर अपना एक आशियाना बनाया है. लेकिन आज ये लोग इस कॉलोनी को छोड़कर कहीं और जाना चाहते हैं. सामूहिक पलायन करना चाहते हैं. दो दिन से इस कॉलोनी में धरना प्रदर्शन चल रहा है और स्थानीय नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है.More Related News
