
Monsoon Updates: समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून, जानें कब से शुरू होगी बारिश
Zee News
Monsoon Updates: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, विस्तारित पूर्वानुमानों में सतत रूप से समय से पूर्व मानसून आने की अनुकूल परिस्थितियां बनने और इसके केरल के ऊपर और फिर उत्तर की ओर बढ़ने के संकेत मिले हैं.
नई दिल्ली: देश में इस साल दक्षिण पश्चिमी मानसून समय से पहले आ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में मानसून की पहली बारिश 15 मई को होने की संभावना है. मौसम विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बयान में बताया, ‘‘दक्षिण पश्चिम मानसून के 15 मई 2022 के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में पहुंचने की संभावना है.’’
मौसम वैज्ञानिकों की राय
More Related News
