
Monsoon Update: दिल्ली का इंतजार बाकी, जानिए अगले 5 दिन के मौसम का हाल
Zee News
Weather Forecast India: मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले 5 दिनों तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. वहीं दिल्ली वालों को मानसून (Monsoon) के लिए कुछ दिन और इंजतार करना होगा.
नई दिल्ली: बिहार-यूपी में जहां झमाझम बारिश के साथ मॉनसून (Monsoon) मेहरबान है, वहीं दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में मॉनसून के लिए अभी एक हफ्ते का वेट करना पड़ेगा. इस बीच मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के पूर्वी हिस्सों और पूर्वोत्तर इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग के मुताबिक इन राज्यों में अगले पांच दिन भारी बारिश हो सकती है जिसकी वजब पश्चिमी विक्षोभ को बताया गया है. वहीं स्काइमेट के मुताबिक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. सिक्किम, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में एक या दो दिन तक भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.More Related News
