
Mohammed Shami पर लोगों ने मारे ताने तो सहवाग और ओवैसी ने सुनाई खरी-खरी
Zee News
भारत पाकिस्तान में बीच रविवार को हुए महामुकाबले में पाकिस्तान ने 10 विकेट जीत हासिल कर 39 साल का सूखा खत्म किया है. किसी वर्ल्डकप में पाकिस्तान को पहली बार भारत के खिलाफ जीत का जायका चखने को मिला है. भारत की करारी हार का जिम्मेदार कई खिलाड़ियों को बताया जा रहा है.
नई दिल्ली: भारत पाकिस्तान में बीच रविवार को हुए महामुकाबले में पाकिस्तान ने 10 विकेट जीत हासिल कर 39 साल का सूखा खत्म किया है. किसी वर्ल्डकप में पाकिस्तान को पहली बार भारत के खिलाफ जीत का जायका चखने को मिला है. भारत की करारी हार का जिम्मेदार कई खिलाड़ियों को बताया जा रहा है. इसी कड़ी में भारत के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भी ट्रोल किया जा रहा है. The online attack on Mohammad Shami is shocking and we stand by him. He is a champion and Anyone who wears the India cap has India in their hearts far more than any online mob. With you Shami. Agle match mein dikado jalwa.
दरअसल पाकिस्तान के खिलाफ भारत के किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला है. उसमें मोहम्मद शमी भी शामिल हैं. उन्होंने 3.5 ओवर में 43 रन दिए और सभी गेंदबाजों की तरह कोई भी विकेट लेने में नाकाम साबित हुए. शमी के इस प्रदर्शन के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं और उनपर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं. इस मामले में उनके हिमायत भारत के पूर्व तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और AIMIM नेता ओवैसी का बयान सामने आया है. — Virender Sehwag (@virendersehwag)
