
Modi Cabinet Expansion: इस सप्ताह हो सकता है मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, 22 नेता हो सकते हैं कैबिनेट में शामिल
Zee News
Modi Cabinet Expansion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंत्रिमंडल का विस्तार 6 से 8 जुलाई के बीच मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है और 20 से 22 मंत्री शपथ ले सकते हैं.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंत्रिमंडल का विस्तार इस हफ्ते किया जाएगा और 20 से 22 मंत्री शपथ ले सकते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 6 से 8 जुलाई के बीच मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. केंद्रीय मंत्रिमंडल में वर्तमान में 53 मंत्री शामिल हैं और विस्तार के बाद 81 सदस्य हो सकते हैं. उत्तर प्रदेश- मोदी मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश से तीन संचार मंत्री शामिल किए जाएंगे. अपना दल से अनुप्रिया पटेल को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है.More Related News
