)
Mock Drill: मॉक ड्रिल क्या होता है, 7 मई को देश में क्या होगा? जानिए A टू Z बातें
Zee News
What is Mock Drill: पहलगाम में हुए आतंकी हमले से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है, इससे युद्ध जैसी स्थिति बन आई है. ऐसे में देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है. 7 मई को देश के सभी हिस्सों में मॉक ड्रिल होने वाला है, गृह मंत्रालय ने इसके लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए हैं. आइए, जानते हैं कि मॉक ड्रिल क्या होता है?
What is Mock Drill: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले से देश के लोगों में आक्रोश है. पाकिस्तान की इस कायराना हरकत के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है. दोनों देश युद्ध के मुहाने पर आ खड़े हुए हैं. ऐसे में भारत की सेना और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है. साथ ही गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 7 मई, 2025 को पब्लिक प्लेस में मॉक ड्रिलिंग करने के आदेश दिए हैं. चलिए, जानते हैं कि क्या होता है मॉक ड्रिलिंग और किस प्रकार युद्ध अभ्यास में मदद करती है?
