
Mob Lynching: देर रात गाय के बाड़े के पास खड़े थे दो संदिग्ध, भीड़ ने पीट-पीटकर एक का कर दिया मर्डर
Zee News
असम (Assam) के तिनसुकिया (Tinsukia) जिले के एक गांव में मॉब लिंचिंग का मामला आया है. आरोप है कि उग्र भीड़ ने गाय चोर होने के संदेह में एक युवक की पीट- पीट कर हत्या (Mob Lynching) कर दी.
तिनसुकिया, (असम: असम (Assam) के तिनसुकिया (Tinsukia) जिले के एक गांव में शनिवार को उग्र भीड़ ने 28 साल के एक व्यक्ति की गाय चोर होने के संदेह में पीट- पीट कर हत्या (Mob Lynching) कर दी. हालांकि पीड़ित का साथी मौके से भाग निकला. तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक देबोजीत देउरी के मुताबिक यह घटना जिले के कोरजोंगा बोरपाथर गांव में हुई. ग्रामीणों के अनुसार शनिवार तड़के घर के मालिक ने दो लोगों को उसके गाय को रखने के लिये बनाए गए शेड के पास देखा. इसे देखकर उन्होंने शोर मचा दिया, जिसके बाद वहां लोग इकट्ठा हो गए और दोनों संदिग्धों को पीटना (Mob Lynching) शुरू कर दिया.More Related News
