)
MMG Gun: भारत की इस 'कानपुरिया गन' में ऐसा क्या खास, जो यूरोप ने दे दिया 225 करोड़ का ऑर्डर!
Zee News
MMG Gun Made in India: भारत में कई तरह के हथियार हैं, जिनका इंडियन आर्मी इस्तेमाल करती है. मेड इन इंडिया के तहत कानपुर में बनी एक मशीन गन की यूरोप में खूब डिमांड है. इसके लिए यूरोपीय देशों ने 225 करोड़ का ऑर्डर दे दिया है.
नई दिल्ली: MMG Gun Made in India: इंडियन आर्मी के पास ऐसे कई सारे हथियार हैं, जो बाहर के देशों से मंगाए जाते हैं. ये हाई टेक हथियार देश की सुरक्षा के लिहाज से जरूरी माने जाते हैं. लेकिन भारत में एक ऐसी भी गन है, जिसकी डिमांड विदेशों में है. ये गन भारत में ही बनी है, इसका नाम मीडियम मशीन गन (MMG) है. ये यूपी के कानपुर में ही बनी है. मेक इन इंडिया को बढ़ावा देते हुए सरकार ने इसे बनवाया. अब ये गन यूरोप के देश भी मांग रहे हैं.
More Related News
