
Mizoram में सबसे ज्यादा बच्चों वाले माता-पिता को मिलेंगे 1 लाख रुपये, मंत्री ने की नकद ईनाम की घोषणा
Zee News
मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रोयते (Robert Romawia Royte) ने कहा कि सबसे अधिक बच्चों वाले माता-पिता को 1 लाख रुपये ईनाम की राशि के साथ एक प्रमाणपत्र और एक ट्रॉफी भी दी जाएगी.
आइजोल: मिजोरम के एक मंत्री ने एक अनोखा ऐलान किया है और अपने निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक बच्चों वाले माता-पिता के लिए एक लाख रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है. खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रोयते (Robert Romawia Royte) ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को ईनाम की राशि के साथ एक प्रमाणपत्र और एक ट्रॉफी भी दी जाएगी. रोमाविया रोयते (Robert Romawia Royte) के इस कदम का उद्देश्य कम जनसंख्या वाले मिजो समुदायों (Mizo Communities) को जनसंख्या वृद्धि को लिए प्रोत्साहित करना है. मंत्री ने कहा कि मिजो समुदाय में जनसंख्या वृद्धि की कम दर गंभीर चिंता का विषय है.More Related News
