
Mizoram: कोरोना के कहर के बीच इस राज्य में 25 हजार सुअरों की मौत से हड़कंप, 121 करोड़ का नुकसान
Zee News
संक्रामक बीमारी को देखते हुए अब तक 9,460 से ज्यादा सुअरों को मार दिया गया है, ताकि स्वस्थ सुअरों में इस बीमारी को और फैलने से रोका जा सके. एक अधिकारी ने बताया कि मार्च के मध्य में दक्षिण मिजोरम के लुंगलेई जिले के लुंगसेन गांव में पहली बार सुअर की मौत का पता चला था.
आइजोल: कोरोना महामारी के बीच मिजोरम में मार्च से अफ्रीकी स्वाइन फीवर (ASF) के प्रकोप ने पूर्वोत्तर राज्य के सभी 11 जिलों में करीब 25,260 सुअरों की जान ले ली है. राज्य के पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि एएफएस की वजह से अब तक 121 करोड़ रुपये से ज्यादा का वित्तीय नुकसान हुआ है. संक्रामक बीमारी को देखते हुए अब तक 9,460 से ज्यादा सुअरों को मार दिया गया है, ताकि स्वस्थ सुअरों में इस बीमारी को और फैलने से रोका जा सके. एक अधिकारी ने बताया कि मार्च के मध्य में दक्षिण मिजोरम के लुंगलेई जिले के लुंगसेन गांव में पहली बार सुअर की मौत का पता चला था. ग्रामीणों ने बताया था कि सूअर बांग्लादेश की सीमा से सटे हुए थे.More Related News
