
MI Vs KKR: मुंबई पर कोलकाता की जीत का रंग पड़ा फीखा, कप्तान Eoin Morgan बड़ी मुसीबत में फंसे
Zee News
ये बुरी खबर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मॉर्गन के लिए है, जिसे उनके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
दुबई: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने गुरुवार को खेले गए IPL मैच में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रहाया, लेकिन अब एक ऐसी खबर आई है जिससे KKR टीम की जीत का जश्न फीका पड़ गया है. ये बुरी खबर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मॉर्गन के लिए है, जिसे उनके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान इयोन मोर्गन और उनके साथियों पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है.
More Related News
